Friday, 13 November 2026 | 8:35 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के नेटवर्क की स्थापना एवं पी0एन0जी0 गैस वितरण योजना के सुचारू क्रियान्वयन के सम्बंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

Share:
प्रयागराज: सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के नेटवर्क की स्थापना एवं पी0एन0जी0 गैस वितरण योजना के सुचारू क्रियान्वयन के सम्बंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न


सभी सम्बन्धित विभाग समन्वय बनाकर शीघ्र नेटवर्क के विस्तार की कार्यवाही सुनिश्चित करें

प्रयागराज 12 नवम्बर।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सी0जी0डी0) के नेटवर्क की स्थापना एवं पी0एन0जी0 गैस वितरण योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु इनके कार्यो की निगरानी, पर्यवेक्षण एवं प्रभावी संचालन हेतु विभिन्न विभागों द्वारा निर्गत की जाने वाली स्वीकृतियों/अनापत्तियों के सम्बन्ध में में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सी0जी0डी0 नेटवर्क के विस्तार के दृष्टिगत सिविल एविएशन टेªनिंग सेन्टर प्रयागराज, रैपिड एक्शन फोर्स, पी0ए0सी0, 42 वाहिनी प्रयागराज, पी0ए0सी0, चतुर्थ वाहिनी प्रयागराज की कालोनियों में पी0एन0जी0 की सप्लाई हेतु प्रस्ताव एवं बजट की मांग शीघ्र सम्बन्धित से करने हेतु निर्देश दिए। सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय करते हुए शीघ्र नेटवर्क के विस्तार की कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बैठक में इंडियन ऑयल अडानी गैस प्रा0लि0 को निर्देशित किया कि अभी तक जिन भी घरों में पी0एन0जी0 मीटर लग चुके हैं, परन्तु वहॉ पी0एन0जी0  सप्लाई चालू नहीं है। वहॉ पर प्राथमिकता से पी0एन0जी0 सप्लाई चालू करें। साथ ही जिन भी घरों में अभी पी0एन0जी0 कनेक्शन नहीं दिया गया है, उनको भी जागरूक कर, उनकों  पी0एन0जी0  कनेक्शन से आच्छादित करें। बैठक में विजय शर्मा, अपर जिलाधिकारी (ना0आ0), प्रयागराज, सुनील सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रयागराज, मनोज कुमार भारती, कमाण्डेन्ट, उदय प्रताप सिंह, डी0सी0, पी0ए0सी0, 42 वाहिनी प्रयागराज, मनीष कुमार यादव, सहायक कमाण्डेन्ट, पी0ए0सी0 चतुर्थ वाहिनी, प्रयागराज, तपन कुमार, सहायक जी0एम0 एच0आर0, प्रयागराज, इंडियन ऑयल आडानी गैस प्रा0लि0 के प्रतिनिधि  करमेन्द्र उपस्थित रहे।