Wednesday, 16 September 2026 | 12:49 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : गेंहू बेचने के विरोध पर महिला को पीटा

पूरनपुर।शराब के लिए गेहूं बेचने जा रहे पति को महिला ने रोका तो उसकी जमकर पिटाई लगाई।महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति नशेड़ी किस्म का है।जो आए दिन लत को पूरा करने के लिए घर का सामान बेचकर शराब में उड़ा रहा है।गुरुवार को पति शराब के ल
Share:
पीलीभीत : गेंहू बेचने के विरोध पर महिला को पीटा
Read in your preferred language.

पूरनपुर।शराब के लिए गेहूं बेचने जा रहे पति को महिला ने रोका तो उसकी जमकर पिटाई लगाई।महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति नशेड़ी किस्म का है।जो आए दिन लत को पूरा करने के लिए घर का सामान बेचकर शराब में उड़ा रहा है।गुरुवार को पति शराब के लिए घर से गेहूं निकाल कर बेचने जा रहा था।इसी दौरान महिला ने उसको रोका।इस पर उसने गाली गलौज करना शुरु कर दिया।विरोध पर युवक ने महिला को जमकर पीटा।उसके बाद जान से मारने का प्रयास किया गया।इसको लेकर परिजनों में खलबली मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।इस पर युवक मौके से फरार हो गया।मामले की शिकायत पुलिस से की है।