Wednesday, 16 September 2026 | 2:00 AM
भारत

पीलीभीत :कार्यों को मानक के अनुरूप व निर्धारित समय सीमा में किया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यो हेतु की गई घोषणाओं से सम्बन्धित निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण, समयबद्व एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण कराने हेतु नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने ट्रांसमिशन सबस्टेशन का निर्माण की
Share:
पीलीभीत :कार्यों को मानक के अनुरूप व निर्धारित समय सीमा में किया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी।
Read in your preferred language.

पीलीभीत माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यो हेतु की गई घोषणाओं से सम्बन्धित निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण, समयबद्व एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण कराने हेतु नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने ट्रांसमिशन सबस्टेशन का निर्माण की समीक्षा के दौरान अवशेष कार्यों को अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। इस कार्य में किसी भी प्रकार शिथिलता न बरती जाये। जिलाधिकारी द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज की समीक्षा के दौरान कालेज के अवशेष कार्यों में तेजी लाने के साथ ससमय पूर्ण व हैण्डओवर करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा पुलिस के ट्रांजिस्ट हास्टल की समीक्षा करते हुये कार्यों में तेजी लाने व ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान पीएससी कुकरीखेडा के अवशेष कार्यों को पूर्ण करने व माह अक्टूबर तक हैण्डओवर करने के निर्देश दिये गये। राजकीय मेडिकल को निर्धारित समय तक पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही साथ राजकीय सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन पुल की प्रगति की समीक्षा की गई माह जनवरी तक कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि मा0 मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यों को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आलोक कुमार, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।