पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में मिट्टी का खनन जमकर किया जा रहा है।इस सब मानको ताक पर रख कर किया जा रहा है।जिम्मेदार अधिकारी जान कर भी अंजान बने हुए हैं।
थाना सेहरामऊ क्षेत्र के इन दिनों चौतरफा मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है।रात दिन ट्रैक्टर ट्रालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती।मिट्टी भरे वाहनों को बेखौफ होकर दौड़ाया जा रहा है।इससे हादसे की भी आशंका बनी रहती है।मिट्टी भरे वाहनों से कई बार हादसे भी हो चुके हैं।उसके वावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने मौन स्वीकृति धारण कर ली है।एक दो दिन की परमीशन लेकर महीनों तक मानकों को ताक पर रखकर खनन किया जा रहा है।यह गोरखधंधा अधिकारियों के संज्ञान में भी हैं।लेकिन कार्रवाई करने के बजाय बढ़ावा दिया जा रहा है।मानक के अनुरूप हो रहे खनन के चलते भविष्य में भूमि का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मिट्टी की जरूरत होती है तो अधिकारी पहुंच कर कार्रवाई भी कर देते हैं।लेकिन जो महीनों से खनन करते हैं उनके पास अधिकारी जाने की जहमत नहीं उठाते हैं।लगातार हो रहे मिट्टी के अवैध खनन के चलते कच्चे रास्ते भी पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। मार्गों पर मिट्टी ही मिट्टी दिखाई दे रही है।इसके चलते लोगों को आवागमन में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।इस संबंध में उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बताया सेहरामऊ थाना क्षेत्र में हो रहे खनन की कोई सूचना नहीं है।अगर कोई सूचना देता है।तो कार्यवाही की जाएगी।
भारत
पीलीभीत :बेखौफ होकर दौड़ाए जा रहे हैं मिट्टी भरे वाहन
पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में मिट्टी का खनन जमकर किया जा रहा है।इस सब मानको ताक पर रख कर किया जा रहा है।जिम्मेदार अधिकारी जान कर भी अंजान बने हुए हैं। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के इन दिनों चौतरफा मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है।रात दिन ट्रैक्टर ट्रालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती।मिट्टी भरे वा
Read in your preferred language.