पूरनपुर।रात्रि में युवक साथियों की मदद से घर में घुस आया।युवती को शादी करने के लिए घर से खींचने का प्रयास किया।शोर शराबा करने पर युवक ने मुंह दवाकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया।पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति हरियाणा में प्लाईवुड फैक्ट्री में नौकरी करता है।बह व उसकी पुत्री घर पर अकेली रहती है।उसका आरोप है कि जब उसकी पुत्री बाजार आती जाती है।तो रास्ते में घेर कर नगर का एक युवक उसकी पुत्री के अश्लील हरकतें कर शादी करने का दबाव बनाता है।इंकार करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देता है।13 अगस्त को रात्रि में युवक अपने साथियों की मदद से तमंचा,चाकू व धारदार हथियारों से लैस होकर महिला के घर में घुस आए और शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।इंकार करने पर युवती को जबरन खींच कर बाहर ले जाने लगे।शोर-शराबा करने पर युवती का मुंह दबा दिया।उसके बाद युवक ने आंगन में पटक कर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया।किसी तरह से हिम्मत दिखाकर महिला ने अपनी पुत्री को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया।सभी आरोपी पुलिस में सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूरनपुर के करन सिंह,रेनू सिंह, बृजेश सिंह,सागर सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश
पीलीभीत : युवती से छेंडछांड,फिर घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास
पूरनपुर।रात्रि में युवक साथियों की मदद से घर में घुस आया।युवती को शादी करने के लिए घर से खींचने का प्रयास किया।शोर शराबा करने पर युवक ने मुंह दवाकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया।पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति हरियाणा में प्लाईवुड फै
Read in your preferred language.