पीलीभीत:शुक्रवार को नगर के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज बिलसंडा में दीपावली के उपलक्ष में दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बहुत से छात्राओं ने भाग लिया । प्रतियोगिता में कक्षा -8 की छात्रा संध्या ने प्रथम स्थान, कक्षा-1की छात्रा आराध्या ने द्वितीय व कक्षा- 8 की छात्रा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कालेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार मौर्य ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया।
साथ ही दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सर्वेश गंगवार, मनोज कुमार वर्मा, अमित कुमार, राजेंद्र प्रसाद, आकाशदीप व अन्य शिक्षक व शिक्षिकाए उपस्थित रहे।