Monday, 12 October 2026 | 5:03 AM
भारत

ओबीसी महासभा का राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आहवान

Share:
ओबीसी महासभा का राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आहवान
Read in your preferred language.
 15 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का आहवान
द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
नई दिल्ली , 11 अक्टूबर । ओबीसी महासभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक में दो बड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया है।

संस्था के राष्ट्रीय सचिव/कार्यालय प्रभारी डॉ. नारायण पटेल (कल्याण प्रभारी) द्वारा जारी सूचना  के अनुसार -

मुख्य मांगें हैं 
1. आगामी जनगणना फॉर्मेट में ओबीसी के लिए अलग कॉलम: जिस प्रकार अनुसूचित जाति / जनजाति के लिए पृथक वर्ग का कॉलम तथा ड्रॉपडाउन लिस्ट है, उसी प्रकार ओबीसी के लिए भी जाति के साथ पृथक वर्ग का कॉलम और ड्रॉपडाउन लिस्ट शामिल किया जाए।
2. मध्यप्रदेश में 13% होल्ड ओबीसी पदों का मामला: मध्यप्रदेश में 13% होल्ड ओबीसी पदों को लेकर भी आंदोलन किया जाएगा।

आंदोलन की तिथि -15 अक्टूबर 2026 को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर आंदोलन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

महासभा ने अपने सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग, जिला एवं विकासखंड पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारी करने तथा अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।