Monday, 12 October 2026 | 5:02 AM
भारत

जदयू ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Share:
जदयू ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
Read in your preferred language.

गया जी से मृत्युंजय दयाल 

गया, 11 अक्टूबर। पितृपक्ष महामेला 2026 के सफल समापन के बाद आज जद (यू) जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष ई. अजय कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पितृपक्ष मेला के दौरान जिला जद (यू) गयाजी द्वारा विष्णुपद में पिंडदानियों की सुविधा हेतु सहयोग शिविर सह निःशुल्क शुद्ध पेयजल, चाय और बिस्कुट वितरण शिविर लगाया गया था, जिसमें 15 दिनों तक हजारों तीर्थयात्रियों को सेवा प्रदान की गई। शिविर में उत्कृष्ट, निस्वार्थ और अनवरत योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और माला पहनाकर* जिला अध्यक्ष ई. अजय कुशवाहा द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ई. अजय कुशवाहा ने कहा कि 
पितृपक्ष में गयाजी आना हर सनातनी का सपना होता है। हमारे कार्यकर्ताओं ने तन-मन से पिंडदानियों की सेवा कर गयाजी का मान बढ़ाया है। यह सम्मान उनके सेवा भाव का छोटा सा प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने हमेशा कहा है कि सच्ची राजनीति सेवा से ही होती है। जदयू कार्यकर्ताओं ने इसे चरितार्थ किया है

ज़िला अध्यक्ष ने सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को बधाई दी और भविष्य में भी इसी सेवा भाव से काम करने की अपील की।
 जिला महासचिव प्रभात राउत, जिला उपाध्यक्ष कैलाश पासवान, वरिय नेता शिव शंकर प्रसाद उर्फ पप्पू दांगी, गौतम पटेल, जिला महासचिव विनोद यादव, जिला महासचिव श्रवण कुशवाहा, जदयू नेता राजकुमार साह, अर्जुन राम, सियाराम मिश्रा, अमर नाथ राय, निरज राय आदि कार्यकर्ताओं को समारोह में सम्मानित किया गया।