Wednesday, 16 September 2026 | 4:23 AM
भारत

9वीं बार नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्ता
Share:
9वीं बार नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
Read in your preferred language.

नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। साथ ही कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है।
नीतीश ने आज सुबह 11 बजे ही इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन का औपचारिक ऐलान किया था।
शाम पांच बजे हुए समारोह में नीतीश के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव हैं। सभी का संक्षिप्त ब्योरा नीचे दिया गया है…
उपमुख्यमंत्री

  1. सम्रा चौधरी (भाजपा) 2. विजय सिन्हा (भाजपा)
    मंत्री
  2. डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा)
    4, विजेंद्र प्रसाद (जदयू)
  3. श्रवण कुमार (जदयू)
  4. विजय कुमार चौधरी (जदयू)
  5. संतोष कुमार सुमन (हम)
  6. सुमित सिंह (निर्दलीय)
    राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश के NDA में मिलने को लेकर कहा- मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि नीतीश किसी भी समय पलट सकते हैं। यह उनकी राजनीति का हिस्सा बन चुका है, लेकिन आज के घटनाक्रम ने बता दिया कि बिहार में सब पलटूमार है। अमित शाह, नरेंद्र मोदी और भाजपा वाले भी नीतीश जितने ही पलटूमार हैं।