Tuesday, 15 September 2026 | 11:58 PM
उत्तर प्रदेश

अहमदाबाद विमान हादसे से क्यों जुड़ा दिल्ली का नाम?

अहमदाबाद में मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में हुए विमान हादसे में दिल्ली कनेक्शन भी सामने आया है। बताया गया कि यह विमान सुबह करीब 10 बजे AI 423 बनकर अहमदाबाद के लिए रवाना हुई है। वहां से इस फ्लाइट को नए उड़ान संख्या के साथ लंदन जाना था। वहीं, आशंका है कि प्लेन में 242 लोग सवार थे। घटना की विस्तृत जानक
Share:
अहमदाबाद विमान हादसे से क्यों जुड़ा दिल्ली का नाम?
Read in your preferred language.

अहमदाबाद में मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में हुए विमान हादसे में दिल्ली कनेक्शन भी सामने आया है। बताया गया कि यह विमान सुबह करीब 10 बजे AI 423 बनकर अहमदाबाद के लिए रवाना हुई है। वहां से इस फ्लाइट को नए उड़ान संख्या के साथ लंदन जाना था। वहीं, आशंका है कि प्लेन में 242 लोग सवार थे। घटना की विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी है। खबर को अपडेट किया जा रहा है। क्या डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए एक ही विमान प्रयोग होते हैं? बताया गया कि ऐसा होता है।समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) के अनुसार, इस विमान में 242 लोग सवार थे। बताया गया कि विमान क्रैश होने के बाद मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में कई किलोमीटर तक धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस विमान में 169 भारतीय नागरिक सवार थे। यह फ्लाइट AI171 ने दोपहर एक बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और उसके 5 मिनट बाद क्रैश हो गया। अडानी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की प्रारंभिक सूचना के आधार पर अहमदाबाद फायर टीम मौके पर पहुंच गई है।बताया गया कि यह घटना नियमित परिचालन के दौरान हुई, जिसके बाद तत्काल आपातकालीन प्रतिक्रिया की गई। अहमदाबाद अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने घटनास्थल पर पांच से अधिक अग्निशमन वाहन तैनात किए। डीजीसीए (DGCA) ने बताया कि हादसे के वक्त प्लेन में दो पायलट और 10 सहायक स्टाफ भी मौजूद थे। विमान के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल थे और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। विमान में 53 ब्रिटिश, 1 कनाडा और 7 पुर्तगाल के लोग सवार थे।