कासगंज।
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा "नमामि भारतम्- वंदे मातरम् सामूहिक गायन" अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में ब्रज प्रांत के सहमंत्री प्रो. सुधीर रावत ने बताया कि 25 सितंबर को शुक्रवार सुबह 11 बजे ब्रज प्रदेश के सभी विद्या मंदिरों सहित कासगंज के 51 केंद्रों पर हजारों आचार्य, छात्र-छात्राएं व नागरिक एक साथ वंदे मातरम् का गायन करेंगे।
जनपद में भारतीय शिक्षा समिति के 19, विद्या परिषद के 3, शिशु शिक्षा समिति के 14 और जन शिक्षा समिति के 15 केंद्र बनाए गए हैं। आयोजन के लिए नगर में फ्लेक्स लगाए गए हैं और ड्रोन से वीडियो बनाई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदप्रकाश वर्मा करेंगे, मार्गदर्शन आरएसएस के जिला प्रचारक अर्येन्द्र जी व संघ चालक दीपराज जी करेंगे। डीआईओएस रजनेश कुमार व बीएसए विकास सिंह ने भी सभी स्कूलों में गायन कराने की बात कही।