Thursday, 24 September 2026 | 9:28 AM
उत्तर प्रदेश

बिल्सी: बिजली की लाइन ठीक करा रहे युवक पर लात-घूंसों और लोहे के पाइप से हमला, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

बदायूं:उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्र से मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के गाँव गिरधरपुर में अपने नलकूप (ट्यूबवेल) की बिजली लाइन ठीक करा रहे एक युवक के साथ गाली-गलौज और गंभीर मारपीट की गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Share:

Read in your preferred language.
बदायूं:उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्र से मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने  आया है। यहाँ के गाँव गिरधरपुर में अपने नलकूप (ट्यूबवेल) की बिजली लाइन ठीक करा रहे एक युवक के साथ गाली-गलौज और गंभीर मारपीट की गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गाँव गिरधरपुर के निवासी पीड़ित पंकज कुमार शाक्य ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया कि 13 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने नलकूप की खराब बिजली लाइन को सही करा रहा था। इसी दौरान गाँव के ही दो युवक—राहुल (पुत्र सोमवीर) और अर्जुन (पुत्र मोहनलाल) वहाँ पहुँच गए।दोनों आरोपियों ने आते ही पंकज के साथ बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित पंकज कुमार ने इस बात का विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने पंकज को लात-घूंसों से पीटा और साथ ही लोहे के पाइप से उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस मामले पर जानकारी देते हुए सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों (राहुल और अर्जुन) के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

पत्रकार-सुमित कुमार शाक्य बिल्सी बदायूं