Tuesday, 15 September 2026 | 4:45 PM
भारत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उन्नाव दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव के भगवंतनगर में 570 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनपद को बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने उन्नाव को स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) में शामिल करने और लखनऊ-उन्नाव-कानपुर रैपिड रेल परियोजना का ऐलान किया।जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री न
Share:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उन्नाव दौरा
Read in your preferred language.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव के भगवंतनगर में 570 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनपद को बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने उन्नाव को स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) में शामिल करने और लखनऊ-उन्नाव-कानपुर रैपिड रेल परियोजना का ऐलान किया।जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव अब प्रदेश के विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और लखनऊ से कानपुर तक विकास की नई धारा बहेगी। वहीं राजनीतिक मंच से मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके शासनकाल में प्रदेश माफिया राज का गढ़ बन गया था। उन्होंने उस दौर की तुलना रामायण काल के खर-दूषण, मारीच और सुबाहु से की। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरते हुए कहा – "देख सपाई, बिटिया घबराई।

✅ 570 करोड़ की विकास परियोजनाएं
✅ स्टेट कैपिटल रीजन में उन्नाव की एंट्री
✅ लखनऊ-उन्नाव-कानपुर रैपिड रेल का ऐलान
✅ 2027 के लिए सियासी संदेश

जिला संवाददाता आदर्श द्विवेदी