KASGANJ BREAKING
कासगंज :-द दस्तक 24 राजेंद्र सिंह खाना खिलाकर बेहोश करने और छेड़छाड़ का आरोप, CCTV में पैदल घर जाती दिखी किशोरी
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र की जोरा बौरा गली स्थित द पिज्जा पॉइंट कैफे में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर सोमवार को हंगामा खड़ा हो गया। किशोरी के परिजनों ने कैफे संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
परिजनों का आरोप है कि 16 वर्षीय किशोरी को कैफे में खाना खिलाने के बाद बेहोश किया गया और उसके साथ छेड़छाड़ की गई। आरोपों के सामने आने के बाद किशोरी के परिजनों ने कैफे पहुंचकर संचालक से मारपीट की।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कैफे में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के अनुसार सामने आई फुटेज में किशोरी कैफे से निकलकर पैदल अपने घर की ओर जाती दिखाई दे रही है। उपलब्ध फुटेज में बेहोशी की स्थिति का कोई स्पष्ट दृश्य सामने नहीं आया है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने किशोरी की पहचान गोपनीय रखी है।