Tuesday, 22 September 2026 | 11:42 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान समन्वय बैठक हुई संपन्न

Share:
जौनपुर :संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान समन्वय बैठक हुई संपन्न
Read in your preferred language.

       जनपद में 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक दस्तक अभियान संचालित होगा, जिसमें अंतर्विभागीय सहयोग, समन्वय से संचारी रोगों के रोकथाम, नियंत्रण एवं व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

       संचारी दस्तक अभियान के सफल संचालन, क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संचारी दस्तक अभियान संबंधित अंतर्विभागीय समन्वय बैठक संपन्न हुई।
 
        बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संचारी दस्तक अभियान संबंधित समस्त गतिविधियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 27 सितंबर तक कार्ययोजना स्वास्थ्य विभाग में जमा करने, संवेदनशील ग्रामों मोहल्लों में सघन रूप से संचारी रोगों के रोकथाम हेतु निरोधात्मक गतिविधियां संपादित करने के निर्देश दिए।

        पंचायती राज विभाग को रोस्टर के अनुसार समस्त ग्राम पंचायत में झाड़ियों की कटाई, जल निकासी, साफ-सफाई एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। समस्त अधिशासी अधिकारी को नगरीय क्षेत्रों के समस्त वार्डों, मोहल्लों एवं स्कूलों में सघन रूप से साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटीलार्वा रसायन का छिड़काव कराए जाने के निर्देश दिए।

         पिछले अभियान के कुछ ब्लॉक के संचारी फीडबैक स्टेट औसत से कम पाए थे इस अभियान के दौरान संबंधित ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने एवं समस्त गतिविधियां शत-प्रतिशत कराए जाने हेतु निर्देशित किए। पशुपालन विभाग को निर्देशित किए कि समस्त शूकर पालकों को साफ-सफाई, कीटनाशी रसायन स्प्रे, शूकर को खुले में न छोड़ने हेतु सेंस्टाइज करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये गये कि वे अपने ब्लॉक में शत-प्रतिशत आशा भ्रमण, लक्षण युक्त मरीजों को चिन्हीकरण, संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने, समस्त दवाओं, किट्स, प्लेट लेट्स की उपलब्धता आदि सुनिश्चित करें समस्त गतिविधियों की मीडिया ब्रीफिंग कराएं। डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण हेतु समस्त तैयारियां सुनिश्चित करें व्यापक प्रचार प्रसार कराएं। समस्त स्कूलों कॉलेज में साफ-सफाई, झाड़ी कटाई, छात्र छात्राओं को संक्रामक रोगों से बचाव हेतु जागरूक करने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किए।

        सभी विभाग आपसी समन्वय से अभियान का उद्घाटन करें।समस्त गतिविधयों का जीपीएस फोटो ग्राफ सहित रिपोर्ट संकलित करें।

        बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 गंगाराम गौतम, समस्त अपर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी डॉ0 आलोक कुमार सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार, डीपीओ आईसीडीएस ए0के0 सिंह, सीवीओ डॉ संजय कुमार, डीडीएजी आर के नायक, नरसिंह राय, एई सिंचाई विभाग, ऋषिकेश कुमार जल निगम के अधिकारी, अधिशासी अधिकारी धर्मराज राय, समस्त अधीक्षक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सुजीत कुमार प्रभाकर सहायक मलेरिया अधिकारी सहित समस्त विभागों के अधिकारी प्रतिनिधि