Wednesday, 16 September 2026 | 4:29 AM
उत्तर प्रदेश

उमरिया : नेहरू युवा केंद्र ने चलाया अभियान

उमरिया 26 मई - नेहरू युवा केंद्र जिला उमरिया युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा जिले के विभिन्न विकास खंडों पर विभिन्न प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं । सभी स्वयंसेवकों द्वारा अपने-अपने ब्लॉक पर चलाए जा रहे हैं जिसके तहत आज उमरिया के ग्राम पंचायत पिपरिया में
Share:
Read in your preferred language.

उमरिया 26 मई - नेहरू युवा केंद्र जिला उमरिया युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा जिले के विभिन्न विकास खंडों पर विभिन्न प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं । सभी स्वयंसेवकों द्वारा अपने-अपने ब्लॉक पर चलाए जा रहे हैं जिसके तहत आज उमरिया के ग्राम पंचायत पिपरिया में जाकर लोगों की थर्मल स्कैनिंग बीपी ब्लड प्रेशर हार्ट बीट पल्स सभी को चेक किया गया एवं डायरी पर मेंटेन किया गया और जिस की तबीयत अस्वस्थ लगी उसे अपने आस पास के अस्पताल में जाकर डॉक्टर से संपर्क करने के लिए समझाइश दी गई । जिसमे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नरेश प्रजापति प्रेरणा तिवारी पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हिमांशु तिवारी ,उत्कर्ष माथुर,सदस्य राहुल चंद्रवंशी, पारस सिंह, उपस्थित रहे।

सवांददाता: कंचन साहू