Tuesday, 15 September 2026 | 4:32 PM
भारत

उमरिया: कोरोना काल में मीडिया को प्रशासनिक मदद की दरकार

वैश्विक महामारी कोरोना काल के लंबे अंतराल मे जिले के मीडिया साथियों को मदद की दरकार है। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष इनायत सिद्दीकी ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक मदद की मांग की है।इस मौके पर कलेक्टर से उन्होंने कहा कि मीडिया साथियों को विशेष कार्ड मुहैया कराया जाए जिससे परिवार के
Share:
उमरिया: कोरोना काल में मीडिया को प्रशासनिक मदद की दरकार
Read in your preferred language.

वैश्विक महामारी कोरोना काल के लंबे अंतराल मे जिले के मीडिया साथियों को मदद की दरकार है। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष इनायत सिद्दीकी ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक मदद की मांग की है।इस मौके पर कलेक्टर से उन्होंने कहा कि मीडिया साथियों को विशेष कार्ड मुहैया कराया जाए जिससे परिवार के पालन पोषण में अनाज आदि कि ज़रूरी उपलब्धता ज़रूरतमंद मीडिया साथी सुनिश्चित कर सके,साथ ही आर्थिक स्थिति बेहतर करने आपदा काल के किसी मद से ज़रूरी मद दिलाया जाए,जिससे आर्थिक रूप से तंगी के शिकार मीडिया साथियों की स्थिति बेहतर हो सके ।जिले में क्रूर कोरोना के बढ़ते पथ को रोकने जिस तरह स्वास्थ्य कर्मी,पुलिस कर्मी,जिला प्रशासन रात दिन कठिन परिश्रम कर सेवाएं दे रहा है,उसी तरह बिना किसी पारिश्रमिक के मीडिया साथी जिस तरह जिला प्रशासन के कदमताल मिलाकर निरंतर कोरोना काल मे सेवाएं दे रहा है,साथ ही जिला प्रशासन और आमजन का सेतु बनकर आम लोगो को इस वैश्विक महामारी से बचाने लगातार बिना अपने और अपने परिवार की सुरक्षा देखे प्रयासरत है,प्रशंसनीय है।इस मौके पर कलेक्टर ने जिले के सभी मीडिया साथियों के इस विषम परिस्थितियों में अथक परिश्रम का ह्रदय से आभार दिया है,साथ ही उन्होंने यथा सम्भव मदद देने की बात कही है।

पत्रकार: कंचन साहू