Monday, 09 November 2026 | 10:32 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज में एस पी महोदय जी के द्वारा कुष्ठ आश्रम में दी दीपावली की हार्दिक बधाई

Share:
कासगंज में एस पी महोदय जी के द्वारा कुष्ठ आश्रम में दी दीपावली की हार्दिक बधाई
कासगंज ः कासगंज में दीपावली के पावन पर्व पर कासगंज पुलिस की मानवीय पहल - एसपी कासगंज द्वारा वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ मनाई गयी दीपावली । वृद्धजनों को प्रसादी, वस्त्र व मिष्ठान आदि भेंट कर आत्मीयतापूर्वक मुलाकात कर जाना हाल-चाल तथा सभी को दी गयी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं ।  जनपद कासगंज पुलिस द्वारा जहां एक ओर अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, वहीं दूसरी ओर मानवीय संवेदना एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति भी कासगंज पुलिस पूरी तरह सजग है । इसी क्रम में आज दिनांक 08.11.2026 को दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर कोतवाली कासगंज क्षेत्र के नई हवेली, सहावर गेट स्थित आवासीय वृद्धाश्रम पहुँचकर वृद्धजनों से मुलाकात की गयी । कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज  जगदीश चन्द्र की उपस्थिति में वृद्धाश्रम में निवासरत सभी बुजुर्ग महिला/पुरुषों से भावपूर्ण कुशल क्षेम पूछी गयी तथा सभी बुजुर्गों को प्रसादी, वस्त्र व मिष्ठान आदि वितरण किया गया ।    इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी बुजुर्गों से आत्मीयतापूर्वक मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना, उनके साथ बैठकर बातचीत की तथा उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं । पुलिस अधीक्षक महोदय ने बुजुर्गों के साथ खुशियों के इस पावन पर्व को मनाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया । कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम का वातावरण पूरी तरह भावुक एवं खुशनुमा हो गया । जब पुलिस अधिकारियों ने अपने हाथों से बुजुर्गों को नए वस्त्र, मिठाई एवं दीपोत्सव की सामग्री भेंट की, तो बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे । कई बुजुर्गों ने भावुक होकर पुलिस अधीक्षक महोदय को आशीर्वाद दिया और कहा कि आज उन्हें ऐसा लगा जैसे उनका अपना परिवार ही उनसे मिलने आया हो ।    इस अवसर पर महोदय ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही समाज को सही दिशा मिलती है । पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था संभालना ही नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंदों के सुख-दुख में सहभागी बनना भी है । त्योहारों की वास्तविक खुशी अपनों के साथ-साथ उन लोगों के बीच खुशियां बांटने में है, जिन्हें स्नेह, सम्मान और अपनेपन की सबसे अधिक आवश्यकता है । कासगंज पुलिस भविष्य में भी इस प्रकार के मानवीय एवं सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास, अपनत्व एवं भाईचारे का रिश्ता और अधिक मजबूत हो सके । इस पहल की वृद्धाश्रम के प्रबंधन, बुजुर्गों एवं स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की गई । सभी ने कासगंज पुलिस के इस संवेदनशील एवं मानवीय चेहरे की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस की यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणा है ।
कासगंज पुलिस समस्त जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देती है तथा सभी से अपील करती है कि इस दीपावली पर अपने आस-पास के जरूरतमंद, बुजुर्ग एवं असहाय लोगों के साथ खुशियां अवश्य बांटें ।