Tuesday, 15 September 2026 | 4:47 PM
भारत

टी20 विश्व कप फाइनल: बुमराह से सतर्क हुआ न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, लेकिन उनका भी दिन खराब हो सकता और उनकी टीम आज टी20 विश्व कप फाइनल में इसी उम्मीद के साथ खेलेगी। बुमराह भारत के स्टार रहे हैं, उन्होंने पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लै
Share:
टी20 विश्व कप फाइनल: बुमराह से सतर्क हुआ न्यूजीलैंड
Read in your preferred language.

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, लेकिन उनका भी दिन खराब हो सकता और उनकी टीम आज टी20 विश्व कप फाइनल में इसी उम्मीद के साथ खेलेगी। बुमराह भारत के स्टार रहे हैं, उन्होंने पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी बेहतरीन रही। फिलिप्स को टी20 विश्व कप से पहले द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय दिग्गज के खिलाफ कुछ हद तक सफलता मिली थी। हालांकि उनका मानना है कि गलती करना इंसान का स्वभाव है और बुमराह भी इससे अलग नहीं होंगे। फिलिप्स ने मेजबान टीम के लिए चेतावनी देते हुए और बुमराह की तारीफ करते हुए कहा, बुमराह एक शानदार गेंदबाज हैं। उनके पास बहुत सारे वैरिएशन हैं। वह डेथ ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी करते हैं। वह भी इंसान हैं। उनका दिन खराब हो सकता है, जैसा कि हम बाकी लोगों का होता है। इसलिए उम्मीद है कि उनके खिलाफ हमारा दिन अच्छा रहेगा।