Wednesday, 16 September 2026 | 5:41 AM
भारत

लगातार दूसरे दिन भी तैराक कुशाग्र और नटराज ने बनाए नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड

शीर्ष तैराक श्रीहरि नटराज और दिल्ली के कुशाग्र रावत ने सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में लगातार दूसरे दिन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए। पंजाब की चाहत अरोड़ा ने भी रिकॉर्ड बनाया। नटराज ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में 49.94 सेकंड का समय निकाला और दिन में हीट के 50.17 सेकंड के समय को बेहतर क
Share:
लगातार दूसरे दिन भी तैराक कुशाग्र और नटराज  ने बनाए नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड
Read in your preferred language.

शीर्ष तैराक श्रीहरि नटराज और दिल्ली के कुशाग्र रावत ने सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में लगातार दूसरे दिन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए। पंजाब की चाहत अरोड़ा ने भी रिकॉर्ड बनाया। नटराज ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में 49.94 सेकंड का समय निकाला और दिन में हीट के 50.17 सेकंड के समय को बेहतर किया।

उन्होंने वीरधवल खाडे (50.53 सेकंड, 2012 पुणे) का नौ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कुशाग्र ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 8:09.47 सेकंड के समय के साथ 2019 में 8:08.32 सेकंड से बनाए अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया।