सनी देओल और बॉबी देओल हाल ही में कॉफी विद करण के नए एपिसोड में नजर आए। इस दौरान दोनों को एक सरप्राइज मिला। दरअसल शो के बीच में सनी के के बेटे राजवीर का मैसेज दिखाया गया। राजवीर ने अपने पिता से जुड़ा एक किस्सा सुनाया।
राजवीर ने कहा कि एक बार उनके पिता सनी इतने गुस्से में हो गए थे कि उन्होंने अपने हाथों से मार्बल तोड़ दिया था। दरअसल राजवीर और उनके बड़े भाई करण, घर में ही फुटबाल खेल रहे थे। इससे कमरा में रखा मार्बल्स से बना कीमती सामान टूट गया।
सनी को यह देख बहुत गुस्सा आया। उन्होंने नीचे पड़ा मार्बल उठाया और उसे हाथ से तोड़ दिया। ऐसा लगा कि वो मार्बल न होकर मिट्टी को कोई सामान हो।
राजवीर देओल ने कहा- उस वक्त हम 5 या 6 साल के रहे होंगे। पापा ने वो मार्बल का टुकड़ा ऐसा तोड़ा जैसा वो कुछ मामूली सामान हो। मैं पापा के गुस्से को देख कर दंग रह गया। पापा के डर से मैं सारी सब्जियां खाने लगा।
राजवीर के अलावा करण ने भी अपने पिता सनी के गुस्से के बारे में बात की। करण ने कहा- सौभाग्य से वो ढाई किलो का हाथ मेरे मेरे ऊपर कभी नहीं पड़ा। हालांकि मुझे डराने के लिए पापा का लुक ही काफी था। मैं कभी-कभार उनकी आंखों को देख कर डर जाता था
करण देओल ने अपने पिता के बारे में एक और दिलचस्प बात बताई। उन्होंने कहा- पापा को टेडी बियर खरीदना बहुत पसंद है। आप इस बात पर यकीन नहीं करेंगे, लेकिन वो टेडी बियर खरीदकर अपने कमरे में सजाते हैं। लोग मुझसे पूछते थे कि क्या ये सब तुमने किया है। मैंने पापा की तरफ इशारा कर दिया।
करण जौहर को भी सनी की इस अजीब पसंद पर ताज्जुब हुआ। उन्होंने इसे लेकर उनसे सवाल भी किया। जवाब में सनी ने कहा- हां, मुझे टेडी पसंद हैं। मैं कभी-कभार छोटे-छोटे टेडी अपनी कार या जेब में भी रखता हूं
मनोरंजन
कॉफी विद करण के नए एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल को नजर आये
सनी देओल और बॉबी देओल हाल ही में कॉफी विद करण के नए एपिसोड में नजर आए। इस दौरान दोनों को एक सरप्राइज मिला। दरअसल शो के बीच में सनी के के बेटे राजवीर का मैसेज दिखाया गया। राजवीर ने अपने पिता से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। राजवीर ने कहा कि एक बार उनके पिता सनी इतने गुस्से में हो गए थे कि उन्होंने अपने हाथ
Read in your preferred language.