Wednesday, 16 September 2026 | 12:28 AM
मनोरंजन

अपनी हमशक्ल से सुहाना खान ने की मुलाकात, साथ में देख यूजर्स बोले- 'ये ज्यादा खूबसूरत है'

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के डेब्यू का सभी को इंतजार है। सुहाना जोया अख्तर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी। अपनी एंट्री से पहले ही वह हमेशा सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं। कभी उनका फैशन सेंस चर्चा में रहता है तो कभी हॉलीडे फोटोज वायरल होती हैं। सुहाना इस वक्त दुबई में हैं जहां उनके साथ
Share:
अपनी हमशक्ल से सुहाना खान ने की मुलाकात, साथ में देख यूजर्स बोले- 'ये ज्यादा खूबसूरत है'
Read in your preferred language.

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के डेब्यू का सभी को इंतजार है। सुहाना जोया अख्तर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी। अपनी एंट्री से पहले ही वह हमेशा सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं। कभी उनका फैशन सेंस चर्चा में रहता है तो कभी हॉलीडे फोटोज वायरल होती हैं। सुहाना इस वक्त दुबई में हैं जहां उनके साथ उनकी मां गौरी खान भी हैं। इसके अलावा सुहाना की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर भी दुबई में हैं। दुबई रवाना होने के वक्त की उनकी तस्वीरें सामने आई थीं। अब सुहाना की मुलाकात वहां उनकी हमशक्ल बरीहा से हुई है।
बरीहा की तस्वीरें पहले भी वायरल होती रही हैं। यूजर्स उन्हें सुहाना की हमशक्ल कहते हैं। उनके नैन नक्श एक दूसरे से काफी हद तक मिलते जुलते हैं। बरीहा और सुहाना किसी रेस्टोरेंट में नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए बरीहा ने कैप्शन में लिखा, ‘आखिरकार मैं अपनी हमशक्ल सुहाना खान से मिली। उन सभी के लिए जो मुझे डीएम में उसकी तस्वीरें भेजते रहते हैं।‘
पोस्ट पर कई यूजर्स ने बरीहा को सुहाना से ज्यादा खूबसूरत बताया। एक ने लिखा,ईमानदारी से कहूं तो आप मुझे ज्यादा प्रिटी लगीं एक अन्य ने लिखा,किसी भी एंगल से नहीं, आप ज्यादा खूबसूरत हैं।‘ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘आप उनकी कहीं प्यारी लग रही हैं।‘