Wednesday, 16 September 2026 | 4:16 AM
भारत

फर्रुखाबाद में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, 2 जेसीबी व 3 डम्पर सीज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खनन विभाग ने थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के भागुनापुर–आतनपुर चौकी नीमकरोरी अंतर्गत औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अ
Share:
फर्रुखाबाद में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, 2 जेसीबी व 3 डम्पर सीज
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खनन विभाग ने थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के भागुनापुर–आतनपुर चौकी नीमकरोरी अंतर्गत औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

छापेमारी के दौरान मौके पर दो जेसीबी मशीन और तीन डम्पर पकड़े गए, जिनमें मिट्टी लदी हुई थी। जांच के दौरान संबंधित वाहन चालकों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को पुलिस की मदद से कब्जे में लेकर चौकी नीमकरोरी में खड़ा करा दिया। साथ ही वाहनों को कोतवाली मोहम्मदाबाद की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

प्रशासन द्वारा इस मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी महोदया ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने इस कदम की सराहना की है।