Wednesday, 16 September 2026 | 7:28 AM
भारत

दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने वापस ली रिटायरमेंट, टी20 वर्ल्ड कप टीम में हुआ शामिल

करीब एक महीने बाद महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. उससे पहले एक दिग्गज खिलाड़ी ने रिटायरमेंट से यू-टर्न लेकर वर्ल्ड कप में खेलने का निर्णय किया है. दरअसल दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप के लिए अपना 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित कर दिया है, जिसमें शबनिम इस्माइल का नाम भी शामिल हैं. इस्माइल ने स
Share:
दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने वापस ली रिटायरमेंट, टी20 वर्ल्ड कप टीम में हुआ शामिल
Read in your preferred language.

करीब एक महीने बाद महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. उससे पहले एक दिग्गज खिलाड़ी ने रिटायरमेंट से यू-टर्न लेकर वर्ल्ड कप में खेलने का निर्णय किया है. दरअसल दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप के लिए अपना 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित कर दिया है, जिसमें शबनिम इस्माइल का नाम भी शामिल हैं. इस्माइल ने संन्यास लेने के 3 साल बाद वापसी का फैसला किया है.

शबनिम इस्माइल ने अपने करीब 16 साल लंबे अंतर्राष्ट्रीय करियर में 127 वनडे, 113 टी20 और एक टेस्ट मैच खेला. इस ऐतिहासिक करियर में उन्होंने 317 विकेट चटकाए. साल 2023 में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

12 जून से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में लॉरा वुल्वार्ट दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करेंगी. मैरिजेन काप और डेन वैन नीकर्क ने भी चोट से उबरने के बाद वापसी कर ली है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज कराबो मेसो ने भी वापसी की है.