मिश्रिख/सीतापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। अस्पताल परिसर में नियमित रूप से सफाई न होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल में गंदगी की स्थिति बनी रहने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में समुचित साफ-सफाई नहीं की गई थी। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को गंदगी के बीच बैठने तथा आवागमन करने को मजबूर होना पड़ा। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही को लेकर मरीजों में नाराजगी दिखाई दे रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर, वार्ड, शौचालय और आसपास के स्थानों की नियमित सफाई बेहद जरूरी है। समय पर सफाई न होने से गंदगी बढ़ने के साथ ही मरीजों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख की व्यवस्थाएं अधीक्षक प्रखर श्रीवास्तव के अधीन संचालित होती हैं। मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से साफ-सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने तथा नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना भी अस्पताल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सफाई व्यवस्था में कब तक सुधार कराते हैं।
भारत
सीतापुर:अस्पताल में सफाई व्यवस्था बदहाल, संक्रमण फैलने का खतरा; मरीजों को हो रही परेशानी
मिश्रिख/सीतापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। अस्पताल परिसर में नियमित रूप से सफाई न होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल में गंदगी की स्थिति बनी रहने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बन
Read in your preferred language.