Tuesday, 22 September 2026 | 6:29 PM
उत्तर प्रदेश

सीतापुर : धनगर समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग तेज, किसान यूनियन ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी*

मिश्रिख। धनगर समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को मिश्रिख ब्लॉक के पास किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजयपाल के नेतृत्व में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान धनगर समाज से जुड़े लोगों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता की गई।
Share:
सीतापुर : धनगर समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग तेज, किसान यूनियन ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी*
Read in your preferred language.
मिश्रिख। धनगर समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को मिश्रिख ब्लॉक के पास किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजयपाल के नेतृत्व में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान धनगर समाज से जुड़े लोगों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता की गई।

किसान यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार, जिलाधिकारी को पूर्व में इस संबंध में ज्ञापन दिया जा चुका है। ज्ञापन के आधार पर धनगर समाज के लोगों से तहसील स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया एवं जनगणना संबंधी कार्रवाई कराने की बात कही गई थी। संगठन का कहना है कि इसी क्रम में तहसील पहुंचकर एसडीएम अथवा तहसीलदार से वार्ता कर धनगर समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की जाएगी।

किसान यूनियन पदाधिकारियों का आरोप है कि सोमवार को तहसीलदार द्वारा धनगर समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की प्रक्रिया का विरोध किया गया। इसी को लेकर संगठन में नाराजगी है।

जिला अध्यक्ष विजयपाल ने कहा कि धनगर समाज की मांग को लेकर अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। यदि मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो किसान यूनियन द्वारा तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा, जो मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन भी हो सकता है।

किसान यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि जिलाधिकारी के समक्ष दिए गए ज्ञापन और शासन के आदेश/निर्देशों के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि धनगर समाज के लोगों को अपना अधिकार मिल सके।