Wednesday, 16 September 2026 | 3:54 PM
भारत

सीतापुर *राजपुर खरग में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की नुक्कड़ सभा सम्पन्न, संगठन मजबूती और जनजागरण पर दिया गया जोर* *अफरोज अली द दस्तक मीडिया 24 मिश्रिख सीतापुर

** मिश्रिख (सीतापुर)। विधानसभा मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम राजपुर खरग में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा का आयोजन रवि कुमार गौतम के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर उपस्थित रहे तथा उन्होंने कार्यकर्ताओं और
Share:
सीतापुर *राजपुर खरग में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की नुक्कड़ सभा सम्पन्न, संगठन मजबूती और जनजागरण पर दिया गया जोर*   *अफरोज अली द दस्तक मीडिया 24 मिश्रिख सीतापुर
Read in your preferred language.

** मिश्रिख (सीतापुर)। विधानसभा मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम राजपुर खरग में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा का आयोजन रवि कुमार गौतम के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर उपस्थित रहे तथा उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित किया। सभा का संचालन विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती ने किया।सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर ने कहा कि आज समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक होकर संगठित होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) गांव-गांव पहुंचकर सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और समान अधिकारों के लिए जनजागरण अभियान चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती ने पार्टी की नीतियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को तेज करने की अपील की।सभा में रामबाबू, अब्बास गाजी, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य रोहित चौधरी, संतोष सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा गांव-गांव पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

अवगतकर्ता: श्यामलाल भारती विधानसभा मश्रिख आजाद समाज पार्टी काशीरामप्रेस नोट - अफरोज अलीमीडिया प्रभारी, विधानसभा मिश्रिखआजाद समाज पार्टी (कांशीराम)