Wednesday, 16 September 2026 | 4:42 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर):सड़क दुर्घटना में पांच घायल

शाहगंज(जौनपुर):अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। नगर के एराकियाना मोहल्ला निवासी अयान (20) पुत्र अनीस अहमद गुरूवार की रात अपने साथी आजमगढ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के बिलारमऊ गांव निवासी विरेन्दर क
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर):अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
नगर के एराकियाना मोहल्ला निवासी अयान (20) पुत्र अनीस अहमद गुरूवार की रात अपने साथी आजमगढ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के बिलारमऊ गांव निवासी विरेन्दर कुमार (32) पुत्र रामजतन को छोड़ने के लिए बाइक से उसके घर जा रहा था। नई सब्जी मंडी समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टककर में घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार नटौली गांव निवासी कालिका प्रसाद (55) पुत्र बुधिराम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आजमगढ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के खंजहापुर गांव निवासी बाइक सवार लालजीत (40) पुत्र बसंता विद्युत उप केंद्र के समीप खड़ी ट्रक मे टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए । सुरिस गांव निवासी अरविंद कुमार (35) पुत्र दीनदयाल एराकियाना मोहल्ले के समीप टेम्पो से टक्कर होने पर घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय लाया गया। जहां अयान, वीरेंद्र व लालजीत को चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।