Thursday, 24 September 2026 | 11:16 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:सेवा संकल्प अभियान में दृष्टिबाधित बच्चों व मानसिक दिव्यांगजनों को फल और वस्त्र वितरित

फर्रुखाबाद के गढ़िया डिलावल स्थित देवी अहिल्याबाई मानसिक मंदित आश्रय गृह में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने 22 दृष्टिबाधित बच्चों को ड्रेस तथा 25 मानसिक दिव्यांगजनों को वस्त्र वितरित किए।
Share:
फर्रुखाबाद:सेवा संकल्प अभियान में दृष्टिबाधित बच्चों व मानसिक दिव्यांगजनों को फल और वस्त्र वितरित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 24 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को गढ़िया डिलावल स्थित देवी अहिल्याबाई मानसिक मंदित आश्रय गृह में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दृष्टिबाधित बच्चों एवं मानसिक दिव्यांगजनों को फल और वस्त्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने दृष्टिबाधित बच्चों एवं मानसिक दिव्यांगजनों को फल एवं वस्त्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित बच्चों में भी अनेक प्रतिभाएं होती हैं और वे अपनी प्रतिभा के माध्यम से समाज को प्रेरणादायक संदेश देते हैं। दिव्यांगजन समाज से अलग नहीं, बल्कि समाज का अभिन्न हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि समाज के वंचित एवं दिव्यांग वर्ग के प्रति संवेदनशीलता रखना सभी का दायित्व है। दृष्टिबाधित बच्चों एवं बौद्धिक दिव्यांगजनों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए।

फतेहचंद वर्मा ने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता को कम नहीं करती। जरूरत इस बात की है कि उन्हें समान अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, अधिकार और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य विभाग की मनोवैज्ञानिक सामाजिक कार्यकर्ता दीप्ति यादव ने किया।

इस अवसर पर 22 दृष्टिबाधित बच्चों को ड्रेस तथा 25 मानसिक दिव्यांगजनों को वस्त्र उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में नर्स एवं मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य विभाग अखिलेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री मनोज गंगवार, डॉ. उदय प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।