Tuesday, 15 September 2026 | 11:50 PM
भारत

फर्रुखाबाद:सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्कूल वाहन चालकों को किया गया जागरूक, बसों का निरीक्षण कर की गई कार्रवाई

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलाधिकारी फर्रुखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में दिनांक 19 जनवरी 2026 को एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा राजपूताना पब्लिक स्कूल में स्कूल वाहन चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। क
Share:
फर्रुखाबाद:सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्कूल वाहन चालकों को किया गया जागरूक, बसों का निरीक्षण कर की गई कार्रवाई
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलाधिकारी फर्रुखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में दिनांक 19 जनवरी 2026 को एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा राजपूताना पब्लिक स्कूल में स्कूल वाहन चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चालकों को विद्यालय वाहन धीमी गति से चलाने, सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने, प्रेशर हार्न एवं मल्टी-टोन्ड हार्न का प्रयोग न करने, वाहन के समस्त प्रपत्र वैध होने पर ही संचालन करने, छात्रों व अभिभावकों से मृदु एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने तथा स्कूली वाहनों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर विद्यालय के कर्मचारियों, चालक एवं परिचालकों द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ ली गई, जिसमें यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हृदयेश भी उपस्थित रहे।

इसके उपरांत एआरटीओ-प्रवर्तन द्वारा विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर 01 बस को नोटिस जारी किया गया तथा बिना परमिट संचालित 01 स्कूल बस को सीज किया गया।

इसके अतिरिक्त प्रवर्तन कार्रवाई के अंतर्गत 04 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर ₹1.09 लाख का जुर्माना आरोपित किया गया तथा 01 बिना फिटनेस/परमिट संचालित ट्रक को सीज कर ₹41,000 का जुर्माना लगाया गया। आज की कार्रवाई में कुल 11 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹1.95 लाख का जुर्माना वसूला गया।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे आमजन एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।