Wednesday, 16 September 2026 | 12:57 AM
भारत

गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष के गणतंत्र के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और आजादी के अमृत महोत्सव कल में हम
Share:
गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता : सीएम योगी
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष के गणतंत्र के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और आजादी के अमृत महोत्सव कल में हम यह दूसरा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं जिसकी मैं आप सभी को हृदय से बधाई देता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। अमृतकाल का विशिष्ट कालखण्ड हमें आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर प्रदान करता है। राष्ट्र धर्म के प्रति समर्पण से ही देश महान बनता है। हमारे संविधान में हमारे मूल कर्तव्य और मौलिक अधिकारों का उल्लेख है। ‘नेशन फर्स्ट’ को ध्यान में रखते हुए हमें अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए।