Wednesday, 16 September 2026 | 4:42 AM
भारत

IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड

क्रिकेट जगत में इन दिनों IPL 2026 की चर्चा तेज है. इसी बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी फातिमा सना (Fatima Sana) ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है. इसके साथ पाक बल्लेबाज ने भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पाक कप्तान फातिमा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कराची मे
Share:
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड
Read in your preferred language.

क्रिकेट जगत में इन दिनों IPL 2026 की चर्चा तेज है. इसी बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी फातिमा सना (Fatima Sana) ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है. इसके साथ पाक बल्लेबाज ने भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पाक कप्तान फातिमा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कराची में खेले गए तीसरे टी20 में 15 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की. इसके साथ वह फॉर्मेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं.

इससे पहले महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, ऑस्ट्रेलिया की फीबी लिचफील्ड और भारत की ऋचा घोष के नाम पर दर्ज था. तीनों ही खिलाड़ियों ने 18-18-18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था.