Tuesday, 15 September 2026 | 11:40 PM
मनोरंजन

'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च के लिए अमेरिका रवाना हुए रणबीर कपूर-यश

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. 'रामायण: पार्ट 1' जल्द ही ग्लोबल लॉन्च किया जाएगा. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले रणबीर कपूर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. वो सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में होने वाले ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हो
Share:
'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च के लिए अमेरिका रवाना हुए रणबीर कपूर-यश
Read in your preferred language.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. 'रामायण: पार्ट 1' जल्द ही ग्लोबल लॉन्च किया जाएगा. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले रणबीर कपूर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. वो सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में होने वाले ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए अमेरिका रवाना हुए हैं. फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. वो 'रामायण' के ग्लोबल लॉन्च के लिए सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में शामिल होने के लिए अमेरिका रवाना हुए.

बता दें, 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर 23 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के सबसे बड़े हॉल 'बॉलरूम 20' में एक्सक्लूसिव तौर पर दिखाया जाएगा. इसके बाद 24 जुलाई को ट्रेलर ऑनलाइन जारी किया जाएगा. इससे पहले इंडिया में भी 'रामायण: पार्ट 1' की शानदार शुरुआत की गई थी. 18 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इवेंट में मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक दिखाई थी.

करीब 4000 करोड़ के बजट में बनी 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में रवि दुबे (लक्ष्मण), आदिनाथ कोठारे (भरत), नितीश शर्मा (शत्रुघ्न), कुणाल कपूर (इंद्र), काजल अग्रवाल (मंदोदरी), फैसल मलिक (कुंभकर्ण), मुकेश तिवारी (अगस्त्य मुनि) और रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज किया जाएगा.