Wednesday, 16 September 2026 | 12:40 AM
भारत

रायपुर : बहेसर में किया भाजपाइयों ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सामने धरना - प्रदर्शन

तिल्दा नेवरा :- शासकीय उचित मूल्य की दुकान बहेसर के सामने भाजपा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर थैला वितरण किया कोरोना काल में राज्य सरकार पर राशन के चावल घोटाले का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आज कई जगहों पर राशन दुकानों के सामनें धरना - प्रदर्शन कर थैला का वितरण किया गया । ग्राम प्रमुख , युवा साथियों , ब
Share:
रायपुर : बहेसर में किया भाजपाइयों ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सामने धरना - प्रदर्शन
Read in your preferred language.

तिल्दा नेवरा :- शासकीय उचित मूल्य की दुकान बहेसर के सामने भाजपा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर थैला वितरण किया कोरोना काल में राज्य सरकार पर राशन के चावल घोटाले का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आज कई जगहों पर राशन दुकानों के सामनें धरना - प्रदर्शन कर थैला का वितरण किया गया । ग्राम प्रमुख , युवा साथियों , बुजुर्ग , सयानों , मातृशक्तियों की उपस्थिति मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया । इस दौरान ग्राम प्रमुख फाल्गो प्रसाद वर्मा ने कहां कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए जा रहे मुफ्त पांच किलो चावल को छत्तीसगढ़ की सरकार डाका डाल कर खुद खा जा रहा है और गरीब जनता का हक छिन ले रही है । केन्द्र की सरकार सदैव गरीब जनता का दुख समझते हुए विभिन्न योजनाएं लागू कर उनका बोझ घटा रही है । कार्यक्रम मे ग्राम बहेसर के ग्राम प्रमुख फाल्गो प्रसाद वर्मा , शिव वर्मा , भगवती , लखन वर्मा , सुशील वर्मा , रामकमल साहु , बालचंद्र यादव , पंकज वर्मा , गोवर्धन चंद्रवंशी , टोपसिंह , यशवंत वर्मा , चमन , सौरभ यादव द दस्तक पत्रकार व ग्रामीण जन उपस्थित थे ।