भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ तूफानी पारी खेलकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. अन्वय ने 207 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों में 85 रन स्कोर किए. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 12 बाउंड्री निकलीं, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. राहुल द्रविड़ अपने दौर में धैर्य के साथ खेलने के लिए मशहूर रहे, लेकिन अन्वय अलग ही रास्ते पर चलते हुए दिख रहे हैं. वह खुद को मौजूदा क्रिकेट से जोड़ रहे हैं.
17 वर्षीय अन्वय ने यह पारी देश के प्रमुख अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट विनू मांकड़ ट्रॉफी में खेली. द्रविड़ का बेटा टूर्नामेंट में कर्नाटक की कप्तानी कर रहा है. उन्होंने सोमवार (12 अक्टूबर) को ताबड़तोड़ पारी दिल्ली के खिलाफ खेली. वह नंबर चार पर बैटिंग के लिए उतरे थे. उनकी पारी ने टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. हालांकि शतक से चूक गए.
खेल
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, लेकिन शतक से चूके
Read in your preferred language.