Saturday, 28 November 2026 | 9:06 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ निरीक्षण, 15 से अधिक शराब दुकानों की जांच

फर्रुखाबाद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। 27 नवंबर को आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी ने कई देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, POS मशीन, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।
Share:
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ निरीक्षण, 15 से अधिक शराब दुकानों की जांच
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार प्रवर्तन अभियान चला रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान देशी शराब की दुकान शुक्रुल्लापुर, सुल्तानपुर, कादर दादपुर सराय, कटिया फाटक, कमरुद्दीन नगर, जिनौल, सिवारा खास, राई चिन्हटपुर, इकलहरा, पुरौरी, पैथान, ढमढेरा एवं बिराहिमपुर जागीर सहित भटासा कंपोजिट दुकान और सिवारा खास की कंपोजिट दुकान का निरीक्षण किया गया।
स्टॉक रजिस्टर से लेकर सीसीटीवी तक की जांच
निरीक्षण के दौरान आबकारी टीम ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर और उपलब्ध मदिरा का अभिलेखों से मिलान किया। इसके साथ ही ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से बिक्री तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। देशी शराब की दुकानों से जुड़ी कैंटीनों की भी सघन जांच की गई।
788574
नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई
आबकारी निरीक्षक ने संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया कि दुकानों के सभी अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखें और शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त आबकारी टीम को क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।