Tuesday, 15 September 2026 | 10:51 PM
भारत

रायबरेली:सिक्ख समुदाय के लोगों ने व्यापारी नेता बसन्त सिंह बग्गा का स्वागत किया

सिक्ख समुदाय के लोगों ने स्थानीय विशम्भर मार्केट में व्यापारी नेता बसन्त सिंह बग्गा का मार्ल्यापण कर स्वागत किया।  उल्लेखनीय है कि तीन वर्ष पूर्व बसन्त सिंह बग्गा को सर्वसम्मति श्री गुरू सिंह सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया था, तब से उनके द्वारा निरन्तर गुरूद्वारा के विकास के लिए कार्य किये गये।  इसी
Share:
Read in your preferred language.



सिक्ख समुदाय के लोगों ने स्थानीय विशम्भर मार्केट में व्यापारी नेता बसन्त सिंह बग्गा का मार्ल्यापण कर स्वागत किया।  उल्लेखनीय है कि तीन वर्ष पूर्व बसन्त सिंह बग्गा को सर्वसम्मति श्री गुरू सिंह सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया था, तब से उनके द्वारा निरन्तर गुरूद्वारा के विकास के लिए कार्य किये गये।  इसी क्रम में श्री बग्गा द्वारा गुरूद्वारा के सामने की भूमि को खरीदने हेतु संगत के समक्ष अपने विचार रखे गये थे। समाज के लोगों द्वारा धनराशि एकत्र करके जमीन पर कब्जा प्राप्त कर लिया गया भविष्य में इसकी रजिस्ट्री करायी जायेगी, भूमि पर कब्जा की सूचना प्राप्त होते ही सिक्ख समाज में खुशी की लहर दौड़ गयी। समाज के लोगों ने बसन्त सिंह बग्गा को धन्यवाद दिया। स्वागत से अभिभूत श्री बग्गा ने कहा कि समाज के लोगों के सहयोग से यह कार्य सम्भव हुआ है आगे भी गुरूद्वारे के हित के लिए संघर्ष किया जाता रहेगा।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सुरेन्द्र सिंह मल्होत्रा, बलजीत सिंह मखीजा, सतनाम सिंह मोंगा, कुलदीप सिंह सलूजा, सतपाल सिंह मोंगा, सतबीर सिंह मल्होत्रा, इन्दरजीत सिंह सलूजा, अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह, जगजीत सिंह, वकील सिंह बग्गा, सन्नी गांधी, जगजीत सिंह बग्गा, सोनू सिंह, मंजीत सिंह गांधी, धर्मपाल सिंह, रंजीत सिंह आदि लोग रहे।