ऊंचाहार रायबरेली। क्षेत्र के कंदरावां गांव निवासी महिला शनिवार को प्रसव पीड़ा से पीड़ित थी, प्रसव के लिए स्वजन सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई।
कंदरावां गांव निवासी श्रवण कुमार की पत्नी संगीता को शनिवार की सुबह से ही प्रसव पीड़ा हो रही थी। प्रसव के लिए स्वजन सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। प्रसव के उपरांत कुछ देर तक महिला जीवित रही। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। थोड़ी ही देर बाद एक एक कर जुड़वां बच्चों की भी मौत हो गई। रविवार को स्वजन शव लेकर घर आए, प्रसूता का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पति श्रवण कुमार ने बताया कि प्रसव के दौरान उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौत हो गई है। जिनका खरौली गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
भारत
रायबरेली: प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत
ऊंचाहार रायबरेली। क्षेत्र के कंदरावां गांव निवासी महिला शनिवार को प्रसव पीड़ा से पीड़ित थी, प्रसव के लिए स्वजन सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई। कंदरावां गांव निवासी श्रवण कुमार की पत्नी संगीता को शनिवार की
Read in your preferred language.