Tuesday, 15 September 2026 | 11:50 PM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली:रेलकोच मे हुयी अग्निकांड की घटना मे लाखों का नुकसान

लालगंज रायबरेली। आधुनिक रेलकोच कारखाने के फैक्ट्री साइड मे बुधवार को दिन मे भीषण आग लग गयी जिसके चलते लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया।अग्निकांड की घटना के बाद रेलकोच का कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नही है।फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कई घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों क
Share:
रायबरेली:रेलकोच मे हुयी अग्निकांड की घटना मे लाखों का नुकसान
Read in your preferred language.


लालगंज रायबरेली।आधुनिक रेलकोच कारखाने के फैक्ट्री साइड मे बुधवार को दिन मे भीषण आग लग गयी जिसके चलते लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया।अग्निकांड की घटना के बाद रेलकोच का कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नही है।फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कई घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल डिब्बा कारखाने के सेल शाप के पास ही स्थित लैब के बगल मे अग्निकांड की घटना हुयी है।अग्निकांड मे रेल डिब्बों मे शौचालय बनाये जाने वाले ढांचे जलकर खाक हो गये है।लाखों का नुकसान हुआ है।रेलकोच अधिकारी मामले को दबाने मे जुटे हुये है।