Monday, 21 September 2026 | 11:50 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, मास्टर डाटा तैयार करने व ऑनलाइन सत्यापन के लिए संशोधित समय सारिणी जारी*

Share:
प्रयागराज, मास्टर डाटा तैयार करने व ऑनलाइन सत्यापन के लिए संशोधित समय सारिणी जारी*
Read in your preferred language.
*प्रयागराज, मास्टर डाटा तैयार करने व ऑनलाइन सत्यापन के लिए संशोधित समय सारिणी जारी*

शैक्षिक सत्र 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) योजनान्तर्गत मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन एवं लॉक करने हेतु संशोधित समय-सारिणी निर्गत की गयी है, जिसके अन्तर्गत शिक्षण संस्थान द्वारा 26 सितम्बर, 2026 तक मास्टर डाटा एवं विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी के नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को अंकित कर उसकी प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से 27 सितम्बर, 2026 तक आनलाइन सत्यापित करना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री रामशंकर पटेल ने समस्त शिक्षण संस्थायें/एफिलियेटिंग एजेंसी को शैक्षिक सत्र 2026-27 में संशोधित समयसारिणी के अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
......................................

*ग्राम न्यायालयों में नियुक्त हुए मध्यस्थ, आसान होगी सुलह-समझौते की राह*

ग्रामीण क्षेत्रों में विवादों के त्वरित एवं सरल समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कोरांव, करछना, मेजा, हंडिया एवं फूलपुर के ग्राम न्यायालयों में मध्यस्थता हेतु सम्मानित मध्यस्थगणों को श्री दिवाकर द्विवेदी, माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा नामित किया गया है। उक्त प्रक्रिया में मध्यस्थगण पक्षकारों के बीच संवाद स्थापित कर आपसी सहमति से विवादों के समाधान में सहयोग करेंगे। इससे ग्रामीण नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही सुलह-समझौते का अवसर मिलेगा तथा समय, धन और अनावश्यक मुकदमेबाजी की बचत होगी। यह पहल न्यायालयों में लंबित मामलों को कम करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी सौहार्द, संवाद और वैकल्पिक विवाद समाधान की संस्कृति को बढ़ावा देने में भी सहायक होगी। इसके साथ-साथ पक्षकारों के मध्य सुलह-समझौते के माध्यम से वादों का निस्तारण भी आसानी से किया जा सकेगा। उक्त जानकारी वरिष्ठ लिपिक श्री परमानन्द मिश्र, कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा दी गयी है।

“विवाद से संवाद और संवाद से समाधान की ओर एक महत्वपूर्ण कदम।”
.....................................

*हज यात्री मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र व अन्य प्रपत्र हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट पर 30 सितम्बर तक करें अपलोड*


हज-2027 के चयनित हज यात्रियों के मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस के सम्बन्ध में है, जिसमें निर्देश प्राप्त हुए हैं कि चयनित हज यात्रियों को प्रथम चरण में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, व अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप पर सरकारी चिकित्सा केन्द्रों में जाँचोपरान्त एलोपैथिक पद्धति के चिकित्सक द्वारा प्रमाण पत्र जारी कराकर मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद व अन्य प्रपत्र हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर अब दिनांक 30 सितम्बर, 2026 तक अपलोड किया जाना होगा अथवा उ०प्र० राज्य हज समिति कार्यालय मदिनाख 01.10.2026 तक जमा करना होगा। एन०आर०आई (प्रवासी भारतीय) जो अन्य देशों में रह रहे हैं उनके लिए निर्देश दिये गये हैं कि वह जिस देश में हैं वहीं सरकारी चिकित्सालयों में मेडिकल स्क्रीनिंग कराकर रिपोर्ट प्रेषित/अपलोड करें। 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी  कृष्ण मुरारी ने हज-2027 की यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक हज यात्री को सूचित किया है कि प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, मोतीलाल नेहरू मण्डलीय चिकित्सालय प्रयागराज एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, टी.बी. सप्रू चिकित्सालय प्रयागराज में सरकारी एलोपैथिक पद्धति के चिकित्सक द्वारा जारी प्रथम चरण का मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र वेबसाइट पर दिनांक 30 सितम्बर, 2026 तक अपलोड करने के बाद प्रमाण पत्र व जाँच रिपोर्ट अपने पास सुरक्षित रखें ताकि द्वितीय चरण की जाँच के समय इस रिपोर्ट को प्रस्तुत किया जा सके।

द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858