Monday, 21 September 2026 | 12:36 PM
उत्तर प्रदेश

एटा: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा कुसाड़ी, ग्राम प्रधान नाथूराम वर्मा ने किया रामलीला का भव्य शुभारंभ

जनपद एटा के शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुसाड़ी में श्रीरामलीला का विधिवत शुभारंभ भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान नाथूराम वर्मा ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के दौरान रामलीला मैदान में ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही।
Share:
एटा: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा कुसाड़ी, ग्राम प्रधान नाथूराम वर्मा ने किया रामलीला का भव्य शुभारंभ
श्री राम लीला का शुभारंभ करते हुए नाथूराम वर्मा
Read in your preferred language.

जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा कुसाड़ी, ग्राम प्रधान नाथूराम वर्मा ने किया रामलीला का भव्य शुभारंभ

ग्राम प्रधान नाथूराम वर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन, रामलीला मैदान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

द दस्तक 24: एटा, उत्तर प्रदेश: जनपद एटा के शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुसाड़ी में श्रीरामलीला का विधिवत शुभारंभ भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान नाथूराम वर्मा ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के दौरान रामलीला मैदान में ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही।
श्रीरामलीला के मंचन के साथ ही पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। रामलीला समिति द्वारा कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
ग्राम प्रधान नाथूराम वर्मा ने कहा कि श्रीरामलीला हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, संस्कार और धार्मिक भावना मजबूत होती है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीरामलीला का आनंद लेने की अपील की।