Thursday, 19 November 2026 | 11:45 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, खेतों में अवैध रूप से खुले विद्युत/बिजली के तार लगाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर सख्त दण्डात्मक कार्यवाही के संबंध में-

Share:

दिनांक-18.11.2026

जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज 
             प्रयागराज पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कमिश्नरेट प्रयागराज के कुछ क्षेत्रों में खेतों की सुरक्षा के नाम पर अवैध रूप से खुले बिजली के तार लगाए जा रहे है, जिसके कारण मवेशियों, वन्यजीवों और आम नागरिकों की विद्युत की चपेट में आने से जान/मृत्यु हो जाने या गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं बढ़ रही हैं । इस अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए कमिश्ननरेट प्रयागराज पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है और यह स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी खेत में ऐसे अवैध तारों के कारण किसी व्यक्ति या जानवर की मृत्यु होती है या शारीरिक क्षति पहुंचती है, तो इसके लिए सीधे तौर पर खेत के मालिक को जिम्मेदार माना जाएगा ।
                ऐसे लापरवाह और गैर-जिम्मेदार भूमि स्वामियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गैर-इरादतन हत्या तथा अन्य गंभीर धाराओं में तत्काल प्राथमिकी/अभियोग दर्ज कर कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी ।

                   कमिश्ननरेट प्रयागराज पुलिस सभी किसानों और आम नागरिकों से अपील करता है कि वे जीवन के लिए खतरनाक ऐसे अवैध उपायों से पूरी तरह बचें और यदि कही भी ऐसी गतिविधि देखी जाए, तो इसकी सूचना तुरन्त स्थानीय थानों को दें ताकि समय रहते दुर्घटनाओं को रोका जा सके ।

जीवन अनमोल है-खेतों में खुले बिजली के तार न लगाएं, सुरक्षित रहें।