Thursday, 19 November 2026 | 11:53 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, समस्त विद्यालय पात्र छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों को तत्काल अग्रसारित करना सुनिश्चित करें

Share:
प्रयागराज, समस्त विद्यालय पात्र छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों को तत्काल अग्रसारित करना सुनिश्चित करें
प्रयागराज, समस्त विद्यालय पात्र छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों को तत्काल अग्रसारित करना सुनिश्चित करें

प्रयागराज 18 नवम्बर।

      वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़ी जाति पूर्वदशम् छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत आज दिनांक 18.11.2026 तक पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 09-10) के 48376 छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों के सापेक्ष मात्र 43803 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11-12) के 45888 छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों के सापेक्ष मात्र 39715  छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्रों को विद्यालयों द्वारा अग्रसारित किया गया है, जो अत्यन्त न्यून है।

      जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने जनपद के समस्त विद्यालयों को सूचित किया है कि पात्र छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों को तत्काल अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। यदि किसी शिक्षण संस्थान स्तर द्वारा पात्र छात्र/छात्राओं का आवेदन पत्र अग्रसारित न किये जाने के कारण छात्र-छात्रायें छात्रवृत्ति-शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह जाते है तो शिक्षण संस्थान के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि विद्यालय स्तर पर डाटा लम्बित रखे जाने के कारण पात्र छात्र-छात्रायें छात्रवृत्ति-शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित होते है तथा माह नवम्बर, 2026 का सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग प्रभावित होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित विद्यालय की होगी।