Tuesday, 15 September 2026 | 11:46 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने छात्र/छात्राओं को ऐथिक्स, सामान्य अध्ययन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी।

पीलीभीत मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जनपद में यूपीएससी/यूपीपीएससी/जेईई/एनईईटी/यूपीएसएसएससी/एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क कक्षाओं का संचालन ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कॉलेज में शिक्षकों/अधिकारियों का गठित पैनल के द्वारा नियमित कक्षाऐं संचालित की जा रही
Share:
पीलीभीत :अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने छात्र/छात्राओं को ऐथिक्स, सामान्य अध्ययन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी।
Read in your preferred language.

पीलीभीत मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जनपद में यूपीएससी/यूपीपीएससी/जेईई/एनईईटी/यूपीएसएसएससी/एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क कक्षाओं का संचालन ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कॉलेज में शिक्षकों/अधिकारियों का गठित पैनल के द्वारा नियमित कक्षाऐं संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा प्रातः 8ः30 बजे से 10ः00 के मध्य सिविल सेवा परीक्षा हेतु ऐथिक्स, सामान्य अध्ययन विषय के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को पढ़ाया गया। जिलाधिकारी द्वारा छात्र छात्राओं को Constituyional Morality, Ethical dilemma के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सभी लोग एकाग्र होकर पढ़ाई करें। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि परीक्षा की अच्छी तैयारी हेतु प्रत्येक माह लक्ष्य बना का तैयारी करें और प्रत्येक विषय का समय निर्धारित करते हुए टाइम टेबल से पढ़ाई करें। इस दौरान बच्चों द्वारा भी विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासा एवं प्रश्नों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से चर्चा की गई।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा