Wednesday, 16 September 2026 | 4:40 AM
भारत

पीलीभीत:जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का किया मौका मुआयना एवं दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पीलीभीत /जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत शिकायतकर्ता भारत सिंह पुत्र गेंदन लाल निवासी ग्राम खरूआ एवं सम्पूर्ण सिंह पुत्र मैकूलाल नि0ग्राम ललौरी तहसील सदर व जिला पीलीभीत की आईजीआरएस की शिकायत का मौका मुआयना/स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर ने अवगत कराया
Share:
पीलीभीत:जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का किया मौका मुआयना एवं दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Read in your preferred language.

पीलीभीत /जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत शिकायतकर्ता भारत सिंह पुत्र गेंदन लाल निवासी ग्राम खरूआ एवं सम्पूर्ण सिंह पुत्र मैकूलाल नि0ग्राम ललौरी तहसील सदर व जिला पीलीभीत की आईजीआरएस की शिकायत का मौका मुआयना/स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर ने अवगत कराया कि शिकायतकर्ता भारत सिंह ने चकमार्ग की पैमाइश के सम्बन्ध में शिकायत की गई। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण/भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें ग्राम मधुवानगरी मुस्तिकिल की गाटा संख्या 104 रकवा 0.020 हे0 चकमार्ग दर्ज अभिलेख है। उक्त गाटा की पैमाइश शिकायतकर्ता, ग्राम प्रधान व पड़ोसी कृषकों की उपस्थिति में सीमांकन कर दिया गया है। उक्त निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट है।
इसके साथ ही शिकायतकर्ता सम्पूर्ण सिंह नि0ग्रा0 ललौरी द्वारा चकमार्ग की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने के सम्बन्ध में शिकायत की गई। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण/भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम ललौरी में स्थित गाटा संख्या- 60 रकवा 0.417 हे0 श्रेणी-1 (क) भूमिधर कागजात है। पड़ोसी काश्तकारों द्वारा जोत लिया गया था। राजस्व टीम द्वारा शिकायतकर्ता, ग्राम प्रधान व पड़ोसी कृषकों की उपस्थिति उक्त चकमार्ग की पैमाइश कर सीमांकन कर दिया गया तथा मिट्टी के कार्य हेतु खण्ड विकास अधिकारी ललौरी खेडा को पत्राचार कर दिया गया। उक्त शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट है। इस दौरान नायब तहसीलदार, लेखपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।