Wednesday, 16 September 2026 | 4:31 AM
भारत

पीलीभीत:पुलिस ने असलाह सहित तीन को हिरासत में लिया।

पीलीभीत /पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया सुल्तानपुर निवासी अतिन्दर पाल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र अकाल अकाडमी गोमती गुरुद्वारा में पढ़ाई करता है।गुरुवार को वह अपने पिता पिंदर सिंह के साथ अपने पुत्र को लेने स्कूल आया।उसने बताया कि छुट्टी होने में समय था।इस पर वह स्कूल के पड़ोस में दुकान पर बै
Share:
पीलीभीत:पुलिस ने असलाह सहित तीन को हिरासत में लिया।
Read in your preferred language.

पीलीभीत /पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया सुल्तानपुर निवासी अतिन्दर पाल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र अकाल अकाडमी गोमती गुरुद्वारा में पढ़ाई करता है।गुरुवार को वह अपने पिता पिंदर सिंह के साथ अपने पुत्र को लेने स्कूल आया।उसने बताया कि छुट्टी होने में समय था।इस पर वह स्कूल के पड़ोस में दुकान पर बैठ गया।कुछ ही देर बाद बच्चों की छुट्टी हो गई।आरोप है कि अचानक वैगपुर निवासी गुरजंट सिंह व राजवीर सिंह नाजायज असलहों से लेस होकर मौके पर पहुंच गए।आरोप है कि पीड़ित की गाड़ी के आगे ट्रैक्टर लगा दिया और उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।विरोध करने पर उसको जमकर मारा पीटा।आरोप है कि पिटाई लगाने के बाद दबंग उसके पुत्र राजवीर सिंह का अपहरण कर ले जाने लगे।पीड़ित ने शोर मचाना शुरू कर दिया।मामले ने तूल पकड़ा तो बताया जाता है कि हवाई फायरिंग भी की गई।इसको लेकर अफरा-तफरी मच गई।तमाम लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने असलाह सहित तीन को हिरासत में ले लिया।मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले में तीन को हिरासत में लिया गया है।कार्यवाही कराई जा रही है।