Wednesday, 16 September 2026 | 1:55 AM
भारत

पीलीभीत :सीमा पर पुलिस व एसएसबी ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

कलीनगर/पीलीभीत। थाना माधौटांडा क्षेत्र के भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पुलिस ने एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र पर पेट्रोलिंग की गई। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जवानों ने सीमा पर पेट्रोलियम कर स्थिति का जायजा लिया। आपको बता दें कि पहलगाम मे हुई आतंकी घटना के
Share:
पीलीभीत :सीमा पर पुलिस व एसएसबी ने की संयुक्त पेट्रोलिंग
Read in your preferred language.

कलीनगर/पीलीभीत। थाना माधौटांडा क्षेत्र के भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पुलिस ने एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र पर पेट्रोलिंग की गई। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जवानों ने सीमा पर पेट्रोलियम कर स्थिति का जायजा लिया। आपको बता दें कि पहलगाम मे हुई आतंकी घटना के दृष्टिगत अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन-प्रशासन और तमाम सुरक्षा एजेंसियां चौकस और सतर्क हैं। अंतर्राष्ट्रीय
सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को रमनगरा पुलिस, नेपाल एपीएफ तथा सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत नेपाल सीमा स्थित पिलर संख्या 793/1 के समीप संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन तथा सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों, अवैध तस्करी, अपराधिक गतिविधियों तथा मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष रूप से ध्यान दे रही है और पूरी तरह से चौकस है।