पीलीभीत:शारदा बैराज पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक,जलस्तर व डिस्चार्ज का लिया जायजा।
पीलीभीत:जनपद में लगातार दो दिन से हो रही भारी बारिश तथा संभावित जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुकीर्ति माधव ने आज संयुक्त रूप से बनबसा बैराज पहुंचकर शारदा नदी के जलस्तर एवं बैराज से हो रहे जल डिस्चार्ज की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मानचित्र के माध्यम से बैराज एवं आसपास के क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शारदा नदी के वर्तमान जलस्तर, बैराज के गेज लेवल, डिस्चार्ज तथा पानी की निकासी की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैराज एवं नदी के जलस्तर की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। जलस्तर में होने वाले प्रत्येक परिवर्तन की तत्काल जानकारी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित विभाग 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि निचले एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करने की तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी स्थिति में आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री प्रसून द्विवेदी, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड सहित सिंचाई विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
By
Sonpal
•
Published
27 September 2026, 07:58 AM
•
19 Views
Share:
पीलीभीत:शारदा बैराज पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक,जलस्तर व डिस्चार्ज का लिया जायजा।
Read in your preferred language.