Monday, 16 November 2026 | 5:37 AM
भारत

पटना: अर्जक संघ ने शिक्षा संबंधी मांगों को लेकर सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों को पत्र भेजा

Share:
पटना: अर्जक संघ ने शिक्षा संबंधी मांगों को लेकर सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों को पत्र भेजा

अर्जक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार भारती ने देश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को पत्र भेजकर कहा है कि अर्जक संघ की निम्न लोकहितकारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अपने दल / संगठन के प्रमुख कार्यसूचि (एजेंडे) में शामिल कर, सम्पूर्ण राष्ट्र में इसे लागू करने का मार्ग प्रशस्त करें। साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि  इस शिक्षानीति पर दल / संगठन में विचार विमर्श करके निर्णय से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराने का कष्ट करेंगे।

*अर्जक संघ की शिक्षा नीति:-*

देश की शिक्षा व रोजगार सम्बन्धी समस्त समस्याओं का तथा देश की अन्यान्य ज्वलंत समस्याओं का सार्थक समाधान देश के हितार्थ व मानवतावादी महान संगठन अर्जक संघ की शिक्षा नीति है। जो निम्नवत है।

*1-* शिक्षा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय स्वाभिमान व स्वावलम्बन होना चाहिए।
*2-* राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा एक समान होनी चाहिए, जिसके लिये शिक्षा को केन्द्रीय सूची में शामिल किया जाय।
*3-* सारी शिक्षा निःशुल्क, एक समान, राष्ट्रीयकृत, वैज्ञानिक व मानववादी हो तथा दसवीं तक अनिवार्य हो।
*4-* दसवीं तक की शिक्षा में राष्ट्रीयता, नागरिकता, गणित, भूगोल व वैज्ञानिक उपलब्धियाँ 5 विषय अनिवार्य रूप से पढ़ाये जाय।
*5-* सारा पाठ्यक्रम पाखण्ड, पुनर्जन्म, भाग्यवाद, चमत्कार व ऊँच-नीच के भेदभाव से रहित हो।
*6-* दसवीं की शिक्षा के बाद शिक्षा के दो भाग कर दिये जाय, 1- माध्यमिक व उच्च शिक्षा 2- व्यावसायिक शिक्षा।
*7-* तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा तथा माध्यमिक व उच्च शिक्षा के एक समान पर्याप्त राजकीय विद्यालय स्थापित किये जाय, जिससे प्रत्येक विद्वेष मन पसन्द व्यवस्था की तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर कुशल बन जाय। और कोई भी इच्छुक विद्यार्थी माध्यमिक व उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न हो।
*8-* शिक्षा के क्षेत्र में किसी धार्मिक, राजनैतिक या सामाजिक संस्था का हस्तक्षेप निषिद्ध रहे।
*9-* विद्यालयों में मानव समता का सिद्धान्त प्रतिपादित रहे, परस्पर समता का व्यवहार व आचरण करना अनिवार्य हो।
*10-* शिक्षा के पर्यन्त जड़ता आदिमत किया जाय।
*11-* सभी पाठ्यपुस्तक क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार किये जाय, और राष्ट्र भाषा के अतिरिक्त अन्य क्षेत्र की एक भाषा सीखना अनिवार्य हो।

:: राष्ट्रपति, डी.एम. का बेटा, या निर्धन की हो संतान।
:: भेदभाव पाखण्ड रहित हो, शिक्षा मुफ्त व एक समान।
:: शिक्षा का हो उद्देश्य महान, राष्ट्रीय एकता, स्वाभिमान व स्वावलम्बन।
:: ONE GREAT NATION, ONE EQUAL AND FREE EDUCATION ::

अर्जक संघ की शिक्षा नीति यदि देश में लागू कर दी जाय तो देश में अहिंसा, अंधविश्वास, पाखण्ड, अपराध और बेरोजगारी का विनाश होगा साथ ही राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय स्वाभिमान व स्वावलम्बन का उदय होगा। सभी युवा मन पसन्द शिक्षा व रोजगार में पारंगत होकर सरकार के सहयोग से अपने-अपने व्यवसाय में संलग्न होकर देश की आय में विपुल वृद्धि करेंगे। साम्प्रदायिक व प्रान्तिक उन्माद समाप्त होगा, सद्भाव व विकसित होगा। वैज्ञानिक उपलब्धियों से देश आत्मनिर्भर बनेगा। अपार समुद्री विशालता लेकर भारत विश्व में अपना उचित स्थान बनायेगा।