मैनपुरी , दस्तक चाणक्य, अभिषके शाक्य : बौद्ध भिक्षु डॉ .आलोक एवं संकिसा भिक्षु संघ के सहयोग से शाक्य मुनि बुद्ध बिहार जसराजपुर संकिसा पर संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ. धम्मपाल महाथेरो जी के संरक्षण में एक नई सामाजिक पहल की शुरुआत हुई। बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने के उद्देश्य से बौद्ध भिक्षु के सहयोग से निःशुल्क शिक्षण कार्य शुरू किया गया है। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
रविवार को भिक्षु डॉ. अलोक ने कहा की शिक्षा किसी भी समाज के विकास का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। इसके बावजूद आज भी अनेक बच्चे आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इस पहल का उद्देश्य केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सामाजिक जागरूकता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना भी है। शिक्षा के माध्यम से बच्चों को बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान दस्तक मीडिया ग्रुप के सम्पादक आदर्श कुमार शाक्य भी इस शैक्षणिक क्लास में पहुंचे तो उन्होंने कहा की समाज में शिक्षा का प्रसार केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और जागरूक नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। बौद्ध भिक्षु डॉ अलोक जी का यह सहयोग इसी सामाजिक सहभागिता का उदाहरण है। यदि इस तरह की पहल को निरंतर सहयोग और संसाधन मिलते रहें, तो निश्चित रूप से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा पहुंचाई जा सकती है। समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसी पहलों में आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
गौरतलब है की बौद्ध भिक्षु आलोक कुशीनगर, वाराणसी में भी ऐसी पहल की शुरुआत कर चुके हैं और यहां बच्चों को पढ़ाया भी जा रहा है। इसी कड़ी में संकिसा में हुई शुरुआत आसपास के बच्चों के लिए खास है । इसके अलावा अलीगंज के अगोनापुर में भी ऐसी पहल शुरू हो चुकी है ।
रविवार के शिक्षण कार्य के दौरान करीब तीस बच्चे पढ़ाई करने पहुंचे। इस दौरान बौद्ध भिक्षु आलोक ने बच्चों को पढ़ाया। यहां शिक्षक कार्य में उपासक सुमित शाक्य, स्वेकान्त शाक्य और उपासिका अनुपमा का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा अभिषके शाक्य , रवि वर्मा , भूपेंद्र शाक्य इत्यादि लोग भी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश
शाक्य मुनि बुद्ध बिहार में संकिसा पर नई पहल, बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षण कार्य शुरू
बौद्ध भिक्षु डॉ .आलोक एवं संकिसा भिक्षु संघ के सहयोग से शाक्य मुनि बुद्ध बिहार जसराजपुर संकिसा पर एक नई सामाजिक पहल की शुरुआत हुई। बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने के उद्देश्य से बौद्ध भिक्षु के सहयोग से निःशुल्क शिक्षण कार्य शुरू किया गया है।
बच्चों को पढ़ाते हुए बौद्ध भिक्षु डॉ .आलोक
Read in your preferred language.